{"_id":"572252db4f1c1b6907a92de7","slug":"the-temple-priest-of-child-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर गई बच्ची से पुजारी ने की छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर गई बच्ची से पुजारी ने की छेड़खानी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ कोतवाली के ग्राम सिरमौर में रामजानकी मंदिर दर्शन करने गई एक बच्ची को प्रसाद देने के बहाने पुजारी ने छेड़खानी कर दी। बच्ची के शोर मचाने पर पुजारी मौके से भाग निकला। उसके परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम सिरमौर निवासी एक बालिका बुधवार को रामजानकी मंदिर दर्शन करने गई थी। तभी मंदिर के पुजारी नत्थू यादव पुत्र गजाधर यादव निवासी सिरमौर ने प्रसाद देने के बहाने उसे मंदिर के पीछे बुला लिया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर मंदिर में मौजूद अन्य बच्चे मौके पर पहुंच गए। तब आरोपी बालिका को छोड़कर मंदिर से फरार हो गया। डरी सहमी बच्ची ने अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया।
बच्ची का पिता उसे साथ लेकर कोतवाली पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मंदिर के पुजारी द्वारा बच्ची से छेड़खानी किए जाने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। कोतवाली प्रभारी सतीशचंद्र शुक्ला का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।