{"_id":"58a72b264f1c1b815fd841bf","slug":"the-firing-of-the-teens-beat-dbangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने किशोर को पीटकर की फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने किशोर को पीटकर की फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कबरई के गांव सुनैचा में एक सप्ताह पहले हुई मारपीट की शिकायत पुलिस से करने से बौखलाए दबंगों ने किशोर को पीटकर जान से मारने की नियत से फायर झाेंक दिया। गोली किशोर के पास निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना कबरई के गांव सुनैचा निवासी माया पत्नी रामकरन यादव के भतीजे मुलायम का एक सप्ताह पहले गांव के ही शैलेंद्र, जोगन व सुरेंद्र से विवाद हो गया था। इस पर दबंगों ने मुलायम को पीट दिया था। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना कबरई पुलिस से की थी।
पुलिस से शिकायत करने से बौखलाए दबंगों ने गुरुवार की शाम माया के घर पहुंच गाली गलौज शुरू कर दी। साथ ही माया के पुत्र अंकित यादव को पीटने लगे और जान से मारने की नियत से फायर झाेंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
घटना के बाद आसपास एकत्र हुए लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। माया की तहरीर पर पुलिस ने शैलेंद्र सिंह, जोगन व सुरेंद्र निवासी ग्राम सुनैचा के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कबरई अमित भड़ाना का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।