फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Stone stabbed wife killed

पत्थर से वार कर पत्नी को मार डाला

Fri, 10 Feb 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 10 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Stone stabbed wife killed
शव के पास औजार पड़े म‌िले। - फोटो : AmarUjala
थाना क्षेत्र के ग्राम सरगपुरा में साहूकार के यहां बकाया पैसा लेने जाने से पत्नी ने इनकार किया तो गुस्साए पति ने पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग निकला। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



ग्राम सरगपुरा निवासी जगत पाल ने गांव के ही एक साहूकार को उधार प्लाट बेचा था। वह हर माह जगतपाल को पैसा देता था। यह पैसा लेने उसकी पत्नी भागवत जाती थी। दो दिन पहले जगतपाल ने अपनी पत्नी को पैसा लेने जाने को कहा। लेकिन वह नहीं गई। गुुरुवार की शाम जगत पाल मजदूरी करके घर लौटा और पत्नी से प्लाट के पैसे लेने जाने को कहा।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्साए जगत पाल ने खेत में पड़े पत्थर के टुकड़े को उठाकर पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पनवाड़ी पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed