{"_id":"595bd1624f1c1b72678b45de","slug":"six-rooks-robbed-two-bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बदमाशों ने दो बाइक सवारों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह बदमाशों ने दो बाइक सवारों को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना महोबकंठ के माधवगंज गांव तिराहे के पास करीब छह सशस्त्र बदमाशों ने दो बाइक सवार ग्रामीणों की लाठी डंडों से पिटाई कर 25,600 रुपये और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दे दी है। पुलिस अधीक्षक और सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
नगाराघाट गांव निवासी मानसिंह पुत्र रामप्रसाद लोधी, सुरेश पुत्र हरीसिंह सोमवार की रात को हरपालपुर से अपने गांव बाइक से वापस जा रहे थे। रात करीब 12 बजे माधवगंज तिराहे के पास करीब छह बदमाशों ने दोनों बाइक सवारों को रोककर लाठी डंडों और तमंचे की बट से पिटाई कर दी। इसके बाद मानसिंह से 25 हजार और सुरेश से 600 रुपये व दो मोबाइल लूट लिए। उसके बाद बाइक की हवा निकालकर बदमाश भाग गए।
चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की रिपोर्ट मानसिंह ने आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करा दी है।