{"_id":"58efb4a24f1c1ba368cf8a2d","slug":"rs-seven-lakh-rupees-to-the-doctor-by-showing-the-plot-of-another","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे का प्लाट दिखाकर डॉक्टर से सात लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे का प्लाट दिखाकर डॉक्टर से सात लाख रुपये हड़पे
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
पुिललिस के साथ्ा पकड़े गए बदमाश्ा
- फोटो : अमर उजाला ब्ययूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मकान बनवाने का सपना दिखाकर कुछ लोगों ने प्राइवेट चिकित्सक से सात लाख रुपये हड़प लिए। इसका पता चलने पर डॉक्टर ने पैसे लौटाने के नाम पर चेक दे दी, लेकिन चेक बाउंस हो गया। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया है।
खरेला के मोहल्ला हले निवासी सुरेश पाल कस्बे में ही प्राइवेट क्लीनिक चलाता है। कानपुर आने जाने के दौरान वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात रमेश सिंह निवासी ग्राम रिखपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर से हुई। मेल मिलाप बढ़ने पर वह डॉक्टर के घर आने-जाने लगा।
खुद का कानपुर में प्लाट होने की बात कहकर वह डॉक्टर को भी कानपुर में जमीन दिलवाने की बात कही। साथ ही एडवांस में 50 हजार रुपये ले लिया। दो माह बाद रजिस्ट्री करने का कहा। इस बीच रमेश ने मां द्रौपदी और मित्र अरविंद कुमार, अमन सिंह के खातों में पैसे डलवा दी।
विज्ञापन
सुरेश ने जब जमीन दिखाने की बात कही। तो शहर में एक प्लाट दिखाकर रजिस्ट्री का समय मुकर्रर कर दिया। डॉक्टर जब रजिस्ट्री कराने पहुंचा तो रमेश कचहरी ही नहीं पहुंचा। इसके बाद पीड़ित ने लोगों से जानकारी की तो पता चला कि यह प्लाट अन्य का है।
सुरेश सुल्तानपुर पहुंचकर रमेश से रुपये मांगा तो उसने किश्त में रकम देने की बात कहकर 50 हजार का चेक दे दिया। लेकिन चेक भी बाउंस हो गया। रुपये मांगने पर आरोपी उसे धमकी दे रहे है। एसपी गौरव सिंह के आदेश पर थाना खरेला पुलिस ने रमेश सिंह, अरविंद कुमार, अमन कुमार, द्रौपदी सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।