{"_id":"589762994f1c1b953fe82bc5","slug":"police-stopped-the-illegal-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण को पुलिस ने रुकवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध निर्माण को पुलिस ने रुकवाया
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण को बंद कराती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम बहिंगा में हनुमान मंदिर परिसर में अवैध तरीके से हो रहे मकान का निर्माण पुलिस ने बंद करा दिया। निर्माण कार्य करा रहे पांच लोगाें के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोबारा निर्माण कराए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बहिंगा में स्थापित प्राचीन हनुमान मंदिर में ग्रामीणों की आस्था है। रविवार को गांव के ही आधा दर्जन लोग मंदिर में मकान का निर्माण करा रहे थे। लोगों ने मंदिर में अवैध निर्माण कराए जाने का विरोध किया तो दबंगों ने धमकी दी। जिससे ग्रामीण लामबंद हो गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू तिवारी ने मामले की सूचना थाना खन्ना पुलिस को दी। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने खासी तत्परता दिखाई। प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और मंदिर में कराए जा रहे अवैध निर्माण को रुकवा दिया।
साथ ही निर्माण कार्य करा रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने देवीदीन, रमेश, चंद्रपाल, रज्जू व छुट्टन के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव के दौरान माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।