{"_id":"5877bb844f1c1be165bab250","slug":"police-arrested-three-thousand-rupees-reward-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तीन हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ पकड़ा गया इनामी अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली चरखारी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 11 वर्षों से फरार चल रहे तीन हजार के इनामी बदमाश को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा है।
कोतवाली प्रभारी चरखारी बलजीत सिंह के नेतृत्व में टीम रामनगर बैरियर के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी रात करीब 10 बजे इनामी अपराधी देवीसिंह यादव पुत्र बाबूलाल कुरोराडांग कोतवाली चरखारी को एक तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और कोतवाली के अभिलेखों से पता चला कि मध्यप्रदेश के जनपद टीकमगढ़ के थाना बम्हौरी कला में पुलिस अपहरण के एक मामले में देवीसिंह की 11 वर्षों से तलाश कर रही थी।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक द्वारा देवीसिंह पर तीन हजार का ईनाम घोषित किया गया था। वर्ष 2006 में देवीसिंह ने अपने साथियों के साथ स्कूल के बाहर से 11 वर्ष के छात्र सत्येंद्र को फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा है जिसे एमपी पुलिस तलाश कर रही थी। इनामी अपराधी के गिरफ्तारी की सूचना मध्यप्रदेश के थाना बम्हौरी कला को भेज दी गई है।