फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   One lakh stolen from farmer's house

किसान के मकान से एक लाख की चोरी

Sun, 14 Jan 2018 10:46 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sun, 14 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
One lakh stolen from farmer's house
चोरी की घटना के बाद बिखरा सामान - फोटो : amarujala

विज्ञापन
 थाना श्रीनगर से चंद कदम दूर चोरों ने एक मकान से सोने चांदी के आभूषण समेत करीब एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। घटना के समय किसान परिवार सहित फसल की रखवाली को खेतों पर गया था। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कस्बा श्रीनगर निवासी किसान हरीशंकर प्रजापति उर्फ घसीटा पुत्र सीताराम शनिवार रात परिवार समेत फसल की रखवाली के लिये खेत पर था। घर सूना पाकर चोरों ने मकान का ताला तोड़कर वहां रखे  बक्सा व अलमारी से सोने की जंजीर, झुमकी व करीब 500 ग्राम चांदी के जेवरात पार कर दिए और फरार हो गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह घर पहुंचे परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर यूपी  100 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष उमापति मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed