फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   One lakh rupees from jewelers shop

ज्वैलर्स दुकान से एक लाख की टप्पेबाजी

Mon, 05 Feb 2018 11:39 PM IST
mahoba
mahoba Updated Mon, 05 Feb 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

शहर के वियोगी मार्केट में मां मनसा ज्वैलर्स की दुकान से चोरों ने एक लाख रुपये के आभूषण की टप्पेबाजी कर ली। समीप की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई है। पीड़ित ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली पुलिस को सौंपी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

शहर के मोहल्ला रामकथा मार्ग निवासी बृजकिशोर पुत्र मूलचंद्र शहर के छजमनपुरा स्थित वियोगी मार्केट में मां मनसा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आया और सोने की चेन खरीदने की बात कही। दुकानदार ने आधा दर्जन से अधिक अलग अलग वजन की चेन दिखाई। युवक ने एक चेन को पसंद कर ली और उसका बिल बनवाने लगा।
विज्ञापन


दुकानदार बिल बना रहा था तभी युवक ने 30 ग्राम वजन की चार सोने की चेन पार कर दी और समीप की दुकान में कपड़ा खरीद रही पत्नी को लेकर आने की बात कहते हुए फरार हो गया।दुकानदार ने जब चार सोने की चेन गायब देखी तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित दुुकान ने टप्पेबाज की पूरे बाजार में तलाश की लेकिन कोई सुुराग नही लगा। समीप की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की फुटेज कैद हो गईं है। दुकानदार ने पुलिस को फुटेज सौंप टप्पेबाजी की तहरीर दी है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed