फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Millions of houses, including the theft of cash

मकान से नगदी समेत लाखों की चोरी

Thu, 02 Feb 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 02 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Millions of houses, including the theft of cash
चोरी

विज्ञापन
थाना पनवाड़ी के गांव भरवारा में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर नगदी सहित दो लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। गुरुवार की सुबह घटनास्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर टूटे बख्शे व कपड़े बरामद किए गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दी है।


गांव भरवारा निवासी विश्वनाथ रैकवार पुत्र सुम्मेरा बुधवार की रात खेतों की रखवाली करने के लिए खेेत पर गया था। उसकी पत्नी कुसुम बच्चों के साथ घर पर सो रही थी। रात के समय चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गए और  कमरे में रखे बख्शे व अटैची उठाकर ले गए।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह जब परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। मकान से दो सौ मीटर की दूरी पर टूटे बख्शे व कपड़े पड़े मिले जबकि नगदी और जेवर गायब थे। पीड़ित विश्वनाथ ने बताया कि चोर कमरे से 10 हजार की नगदी और करीब दो लाख के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी अनीता चौहान का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed