फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Ordali in front of SDMA office suicides hanging from fan

महोबा : एसडीएमा दफ्तर के सामने अर्दली ने पंखे से लटक खुदकुशी की

Sat, 18 May 2019 11:58 PM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 May 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Ordali in front of SDMA office suicides hanging from fan
हाईवे में तख्त लगाकर जाम लगाए परिजन और कस्बेवासी - फोटो : amarujala
कुलपहाड़ (महोबा)। एसडीएम कुलपहाड़ के अर्दली ने शनिवार सुबह दफ्तर के सामने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। अर्दली ने सुसाइड नोट में चोर कहने से आहत होकर जान देने की बात लिखी है। पुलिस के शव उतारने से खफा परिजनों ने तहसील परिसर में हंगामा करते हुए झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रामीणों संग जाम भी लगाया। साथ ही शव लेकर जा रहे वाहन पर पथराव भी कर दिया। एसपी और एडीएम ने किसी तरह से समझा-बुझाकर तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। जाम से पनवाड़ी, राठ, झांसी जाने वाले वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सूपा गांव निवासी इलाही बक्स (60) पुत्र रमजान बक्स परिवार समेत 15 साल से कुलपहाड़ के सतीयनपुरा मोहल्ले में रहते थे। उनके पांचों बच्चों की शादी हो चुकी है। सुबह 6 बजे तहसील परिसर में झाडू़ लगाने पहुंचे स्वीपर ने इलाही बक्स का शव एसडीएम दफ्तर के सामने पंखे से लटका देख अन्य लोगों के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने जैसे ही शव को नीचे उतारना चाहा, परिजनों ने विरोध कर दिया। फिर हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे। किसी तरह एसपी स्वामीनाथ और एडीएम पूनम निगम ने परिजनों को शांत करा शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन

उधर, इलाही बक्स के भाई इदरीश ने कोतवाल में दी तहरीर में भाई की मौत संदिग्ध हालात में होने की बात कहते हुए जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। वहीं एसडीएम कुलपहाड़ देवेंद्र सिंह ने कहा कि इलाही बक्स के सेवानिवृत्त के दो माह शेष रह गए थे। शुक्रवार की शाम को अर्दली के सामने ही नाजिर को बुलाकर दूसरा अर्दली तलाशने को कहा था। अर्दली को डांटने या चोर कहने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में ये लिखा---
एसडीएम कुलपहाड़ ने मुझे चोर कहा, जबकि 40 साल की नौकरी में आजतक किसी अधिकारी ने कुछ नहीं कहा, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed