फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba, including three by the head of the gang rape victim

महोबा में प्रधान समेत तीन ने किया युवती से गैंगरेप

Mon, 01 Aug 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 01 Aug 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mahoba, including three by the head of the gang rape victim
जांच करती पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
थाना श्रीनगर के एक गांव में मौसी के यहां आई एक युवती के साथ ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों ने गैंगरेप किया। खबर लगते ही एसपी भी मौके पर पहुंचे। युवती की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनका सहयोग करने वाली एक महिला को भी नामजद किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। झांसी जिले के बरुआसागर
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती यहां मौसी के यहां आई थी। वह सोमवार को गांव में ही रह रहे भतीजे के घर से लौट रही थी। आरोप है कि तभी रास्ते में मिली मालती पत्नी राजाबाबू उसे बहाने से अपने घर ले गई। वहीं पर सिजवाहा ग्राम प्रधान जीतेंद्र, उसके साले हरकिशोर व एक अन्य साथी सत्येंद्र ने उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद युवती ने
विज्ञापन


अपनी भाभी व अन्य महिलाओं के साथ थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह व महिला थाना महोबा प्रभारी संगीता यादव भी थाना श्रीनगर पहुंचे और युवती से जानकारी ली। मौका मुआयना के बाद एसपी ने बताया कि युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed