{"_id":"5a4a77f74f1c1b10788b5f40","slug":"locking-a-million-pieces-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ एक लाख का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़ एक लाख का माल चोरी
mahoba
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाती पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना से चंद कदम की दूरी पर बेखौफ चोरों ने एक मकान से सोने चांदी के आभूषण सहित एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार दूसरे कमरे में गहरी नींद में सोता रहा।
पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में सौंप दी है। क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं ने लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा है।
कस्बा खन्ना निवासी संजय साहू पुत्र रामकिशन साहू रविवार रात परिवार सहित मकान के एक कमरे में सो रहा था जबकि दो कमरों में बाहर से ताला लगा था।
रात के समय चोर मकान के पीछे से दीवार फांदकर अंदर घुस आए और बंद कमरों के ताले तोड़कर बक्सों में रखे सोने चांदी के आभूषण व कीमती सामान सहित करीब एक लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए।
सोमवार सुबह जब परिजन जागे तो ताले टूटे व सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाना खन्ना पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।