फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kidnapped girl raped

मासूम बच्ची को अगवा कर बलात्कार

Sat, 23 Dec 2017 12:15 AM IST
mahoba
mahoba Updated Sat, 23 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
महोबा। घर के बाहर घात लगाए बैठे दरिंदों ने मासूम बच्ची को अगवा कर बलात्कार कर दिया। खून से लथपथ बच्ची को सड़क किनारे फेंक आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

बच्ची के शोर मचाने पर राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली महोबा में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गुरुवार रात कस्बे के एक मोहल्ले से छह वर्षीय मासूम बच्ची देर रात शौच के लिए घर के बाहर आई थी। तभी घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसका मुंह बंद कर अगवा कर लिया।
विज्ञापन


उसे टेपों में बैठा उसे सूनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। खून से लथपथ बच्ची को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक फ रार हो गए। सुबह होश में आने पर बच्ची के शोर मचाने पर राहगीरों ने सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने अस्पताल पहुंच पीड़िता से परिजनों से पूछतांछ की है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी ने कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed