फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Husband's wife shot herself

पति-पत्नी में हुआ विवाद, पति ने खुद को मारी गोली

Tue, 23 Apr 2019 12:05 AM IST
mahoba Published by: संतोष भदौरिया Updated Tue, 23 Apr 2019 12:05 AM IST
सार

पति की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम

विज्ञापन
Husband's wife shot herself
मृतक के पिता से पूछताछ करते थानाध्यक्ष। - फोटो : amar ujala

विस्तार


विज्ञापन
अजनर (महोबा)। नशे में धुत पति का पत्नी से विवाद हो जाने पर पति ने दूसरे कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उसकी चंद मिनट में ही मौत हो गई। बीचबचाव में उसकी पत्नी भी घायल हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की।
घटना थाना अजनर के ग्राम महुआ बांध की है। ग्राम महुआ बांध निवासी नरेंद्र (35) पुत्र श्याम सुंदर नशे का आदि था। आए दिन शराब पीकर उपद्रव करता था। शराब पीने से मना करने पर पूर्व में भी नरेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन घर के लोगों ने रस्सी छीनकर उसे बचा लिया था। शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट व झगड़ा करता था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सोमवार को वह शराब पीकर घर पर आया और पत्नी सावित्री से शराब के लिए पैसे मांगने लगा। पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो दोनों में विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर पति ने दूसरे कमरे में जाकर अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। बीच बचाव करने में गोली युवक के पेट लग गई जबकि पत्नी के हाथ के पंजे में गोली लग गई। इससे उसकी एक अंगुली कट गई। हाथ में भी गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक पुत्री गुड़िया (14) व पुत्र राजू (12) है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने बताया कि करीब 15 बीघा जमीन है। जिस पर खेती करके परिवार का भरण-पोषण चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed