{"_id":"597e14ac4f1c1b4b238b46ce","slug":"hanuman-statue-showing-anger-in-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान प्रतिमा खंडित होने से लोगों में दिखा गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हनुमान प्रतिमा खंडित होने से लोगों में दिखा गुस्सा
Mahoba
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
नई प्रतिमा की स्थापना करते भक्त
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराकला की पहाड़ी में बने मंदिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा को अराजकतत्वों द्वारा खंडित किए जाने से लोगों में खासा गुस्सा है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल तैनात कर दी और आनन फानन में हनुमान की नई प्रतिमा मंगाकर स्थापित करा दी। साथ ही पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्राम करहराकला की पहाड़ी में स्थापित हनुमान प्रतिमा को शनिवार की देर शाम को अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया था। इसकी भनक लगते ही लोगों की मंदिर परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी, उपजिलाधिकारी सदर जंगबहादुर यादव और सीओ जितेंद्र दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया और चित्रकूट से हनुमान प्रतिमा मंगाकर मंदिर में स्थापित करा दी।
कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थल पर स्थापित प्रतिमा के खंडित करने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होेंने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश किए जाने के कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने अधिकारियों को बताया कि महोबा जिले में हिंदू मुस्लिम भाइयों के बीच आपसी सद्भावना एक मिशाल है। जहां पर दोनों समुदाय के लोग मिलजुलकर रहते है। उन्होंने इस तरह का कृत करने वालों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।