फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Groom's father and family members built hostage

दूल्हे के पिता व परिवारीजनों को बनाया बंधक

Sat, 20 May 2017 11:05 PM IST
महोबा
महोबा Updated Sat, 20 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Groom's father and family members built hostage
पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया।
थाना श्रीनगर के बिलरही गांव में गोद भराई व तिलक होने के बाद दहेज की मांग पर दूल्हे के पिता और परिवारीजनों को बंधक बना लिया। वधू पक्ष के लोग तिलक में दिए गए पैसे व खर्च के वापसी की मांग करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षाें में राजीनामा करकर शादी कैंसिल कर दी गई।
विज्ञापन


बिलरही गांव निवासी मंगी यादव ने अपनी पुत्री क्रांति की शादी कोतवाली चरखारी के जादौन गांव निवासी लालता प्रसाद के पुत्र दिलीप के साथ तय की थी। 28 अप्रैल को वर पक्ष के लोग गोद भराई की रस्म करने गए थे। इसके बाद वधू पक्ष के लोग 15 मई को तिलक में नगदी व अन्य सामान दे आए थे। शादी 2018 में करने की बात तय हुई थी, लेकिन तिलक में मांग के अनुसार पैसा व बाइक न देने पर वर पक्ष के लोग दबाव बनाने लगे। इससे नाराज वधू पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। उन्होंने तिलक में दिए पैसे व सामान वापस करने की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को पंचायत में दूल्हे का पिता लालता प्रसाद व परिवार के लोग वधु पक्ष के घर पहुंच,े लेकिन पंचायत में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला।  इससे वधूपक्ष के लोगों ने वर पक्ष से आए परिजनों को बंधक बना लिया और नगदी व सामान वापस करने के बाद ही छोड़ने की बात कही। थानाध्यक्ष श्रीनगर ने दोनों पक्षों में राजीनामा कराकर शादी कैंसिल करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed