फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Girl thrashed by truck

ट्रक ने बालिका को रौंदा

Sun, 14 Jun 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 14 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन

कबरई-कुन्हेटा रोड पर पांच पहाड़ी के पास सड़क पार कर

विज्ञापन
रही बालिका को ट्रक ने कुचल दिया। खून से लथपथ बालिका को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

उधर, दुर्घटना से गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक को घेरकर पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कस्बा कबरई के मोहल्ला विवेक नगर निवासी केदार कुशवाहा की दस वर्षीय बेटी रविवार को पांच पहाड़ी के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान कुन्हेटा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बालिका को कुचल दिया। बालिका खून से लथपथ होकर गिर पड़ी।

हादसा होते देख घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में बालिका को अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर पहुंचने से पहले ही बालिका की मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर वापस लौट आए।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने घेरकर पकड़ लिया। लोगों ने चालक को ट्रक से उतार कर जमकर पिटाई कर दी।

इसके बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed