{"_id":"5a5e37514f1c1b9f268b4c92","slug":"farmers-watching-crop-loss-shock-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बर्बाद देख किसान को सदमा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फसल बर्बाद देख किसान को सदमा, मौत
mahoba
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। चना व अरहर की फसल चट कर जाने से परेशान किसान की सदमे से मौत हो गई। मृतक पर बैंक का पांच लाख रुपये कर्ज था। उसे बेटियोें की शादी की चिंता सता रही थी। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला पाठकपुरा निवासी सुरेंद्र कुमार सुल्लेरे (55) पुत्र मुन्नीलाल 25 बीघा भूमि का काश्तकार था। बारिश न होने से सूखे के चलते उसने 16 बीघा भूमि की बुआई नहीं की जबकि 9 बीघा भूमि में अरहर और चना की फसल बोई थी। फसल की रखवाली के लिए सुरेंद्र खेत पर ही रहता था। दो दिन पहले अन्ना मवेशी तीन बीघा में लगी अरहर की फसल चर गए।
मंगलवार सुबह जब वह खेत गया तो खेत में अन्ना मवेशी देख उसे खेत पर ही सदमा लगा और वह अचेत होकर गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजन किसान को अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। लेखपाल धनीराम राजपूत व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के पुत्र राहुल ने बताया कि कुछ वर्ष पहले पिता ने पांच लाख रुपये बैंक से कर्ज लिया था जिसकी अदायगी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
एसडीएम कुलपहाड़ राजेश यादव ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेज जांच कराई जाएगी। मृतक के परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
इनसेट
बेटियों की शादी की सता रही थी चिंता
मृतक सुरेंद्र की पत्नी रोहणी ने बताया कि कई साल से खेती में अच्छी पैदावार न होने से बेटियों के हाथ पीले करने की चिंता सता रही थी। बड़ी बेटी रूपम (25) और छोटी बेटी रुपाली (21) की शादी को लेकर अक्सर घर पर चर्चा होती थी। जिससे वह परेशान रहते थे।