फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers looking less in yield, shock, death

पैदावार कम देख किसान को सदमा लगा, मौत

Mon, 16 Apr 2018 11:32 PM IST
mahoba
mahoba Updated Mon, 16 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
कनकुआ (महोबा)।
विज्ञापन

 थाना महोबकंठ के ग्राम धवार में फसल की पैदावार कम देख किसान की सदमे से मौत हो गई। किसान की मौत के बाद तहसीलदार अरुण कुमार ने लेखपाल और कानूनगो को मौके पर भेजकर जांच कराई। ग्राम धवार निवासी रामचरण कुशवाहा (46) पुत्र प्यारेलाल के पास 10 बीघा जमीन है, सूखे के चलते इस साल मात्र चार बीघा जमीन में गेहूं की फसल बोई थी। शेष जमीन सिंचाई के अभाव में परती पड़ी रही। फसल की बुवाई, जुताई और खाद बीज के लिए साहूकारों से एक लाख रुपया कर्ज भी लिया था। जिसे फसल आने पर अदा करना था। कई महीने खेतों में डेरा डालकर फसल की रखवाली की थी। इसके बाद भी फसल को अन्ना मवेशियों से पूरी तरह नहीं बचाया जा सका। जिससे 50 फीसदी भी पैदावार नहीं हुई।


फसल की पैदावार न होने से किसान को साहूकारों के कर्ज की चिंता सताने लगी। रविवार को किसान के अचानक सीने में दर्द हुआ और वह गश खाकर गिर गया। आनन फानन में उसे पनवाड़ी के सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। पुत्र अमर सिंह ने बताया कि फसल की पैदावार अच्छी न होने से पिता परेशान थे। एक लाख रुपये कर्ज भी ले रखा था। रविवार की देर शाम वह घर पर बेहोश हो गए। किसान के दो लड़के और एक लड़की है। तहसीलदार कुलपहाड़ का कहना है कि किसान की मौत की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम भेजी गई । टीम ने बताया कि किसान दो दिन पहले दिल्ली से आया था सीने में दर्द होने के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed