फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Crushed by truck mechanic, put jam

ट्रक ने मिस्त्री को कुचला, जाम लगाया

Mon, 29 Aug 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 29 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Crushed by truck mechanic, put jam
ग्रामीणों को समझाते थानाध्यक्ष कबरई। - फोटो : अमर उजाला
 कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिचारा गांव के पास एक मिस्त्री को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद मौके से भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। उधर, पुलिस द्वारा ट्रक छोड़े जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने मिस्त्री का शव पर हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। इससे दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम की वजह से महोबा
विज्ञापन


से कानपुर लखनऊ आवागमन ठप हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कबरई ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। थाना खन्ना के ग्राम मवई निवासी रामअवतार (42) पुत्र चन्ना रविवार की रात मोटर साइकिल से गांव लौट रहा था। चिचारा के पास सड़क पर बैठी गायों को हटाने के लिए वह बाइक से उतर गया। गायों को हटाने के बाद वह जैसे ही
विज्ञापन


चल दिया तभी कबरई से कानपुर जा रहे एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे रामअवतार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को खन्ना टोल टैक्स के पास ग्रामीणों ने पकड़ा और उसे पीट कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद ट्रक थाने में खड़ा करा दिया। पर, थानाध्यक्ष खन्ना धर्मराज यादव द्वारा दुर्घटना के बाद थाने से ट्रक छोड़े जाने से
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण गुस्सा गए। उन्होंने कबरई में छंगा तिराहे पर मृतक का शव रख कर जाम लगा दिया। इससे महोबा से कानपुर आने जाने वाले एक दर्जन से ज्यादा वाहन जाम में फंस गए। सुबह दस बजे से बारह बजे तक दो घंटे तक जाम लगा रहने से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित भडाना ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed