{"_id":"5a6a16084f1c1bca798b5dd0","slug":"college-did-the-stone-throwing-force-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":" कालेज में छात्रों ने किया पथराव, फोर्स तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज में छात्रों ने किया पथराव, फोर्स तैनात
mahoba
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी के बाहर हंगामा काटते छात्र महोबा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान लाइन में आगे रहने को लेकर दो कालेज के छात्र आपस में भिड़ गए। छात्रों ने हंगामा करते हुए आल्हा चौक में जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचने पर छात्र भाग गए। कुछ देर बाद एक सैकड़ा छात्रों ने डंडे लेकर जीआईसी कालेज पहुंच जमकर हंगामा कर पथराव किया। तनाव को देखते हुए कालेज में पुलिस फोर्स तैनात करा दिया गया है।
गुरुवार की सुबह शहर में आधा दर्जन से अधिक कालेजों के छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान डीएवी इंटर कालेज और राजकीय मकुंद लाल इंटर कालेज के छात्रों में लाइन में आगे चलने को लेकर विवाद हो गया। मुंहाचाही के बाद कुछ छात्रों में मारपीट हो गई। इससे नाराज छात्रों ने आल्हा चौक में जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया। कुछ देर बाद डीएवी कालेज के एक सैकड़ा से अधिक छात्र डंडे लेकर जीआईस।ी पहुंच गए और कालेज में पथराव करते हुए गेट खुलवाने लगे।
छात्रों द्वारा हंगामा की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर जितेंद्र दुबे और कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे छात्रों को समझाकर अलग कराया। सीओ ने मामले की जांच की।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि छात्रों में मामूली विवाद हुआ था। किसी ने भी कोई तहरीर नही दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।