{"_id":"57ae11994f1c1b2e72ee4311","slug":"cash-jewelry-including-the-theft-of-two-million","type":"story","status":"publish","title_hn":" नगदी, जेवर समेत दो लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगदी, जेवर समेत दो लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुगिरा में चारों ने एक मकान पर धावा बोल नगदी सहित करीब दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। एक कमरे में परिजन सोते रहे जबकि दूसरे का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर सौंप दी है। कोतवाली प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।
ग्राम सुगिरा निवासी कृष्णगोपाल सोनी पुत्र लखनलाल सोनी गुरुवार की देर शाम खाना खाने के बाद परिवार सहित सो गए। रात में चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे। चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखी करीब 25 हजार की नगदी व सोने-चांदी के जेवरात सहित दो लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह जब परिजन जागे, तो कमरे का ताला टूटा व सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित कृष्णगोपाल ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र शुक्ला ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू की। चोरी की इस वारदात से इलाके में भय का माहौल व्याप्त है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।