{"_id":"583f02e84f1c1b2d1ede6b3f","slug":"brothers-attacked-with-a-bladed-weapon-to-the-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के लिए सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 30 Nov 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायलों का इलाज करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड के महोबा जिले में पानी को लेकर खूनी रिश्ते तार-तार हो रहे है। थाना अजनर के ग्राम टिकरिया में खेत की सिंचाई को लेकर भाई ने अपने दो पुत्रों के साथ सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। घायलों को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन, दोनों की
हालत बेहद चिंताजनक होने से डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।थाना अजनर के ग्राम टिकरिया निवासी जालिम सिंह के तीन पुत्र मिलन, कृपाल व सुंदर हैं। तीनों भाइयों के खेत एक दूसरे से जुड़े
हैं। बुधवार की सुबह सुंदर ने अपने खेत की सिंचाई के बाद पड़ोसी को सिंचाई के लिए पानी दे दिया। जिसका मिलन और कृपाल ने विरोध किया। इससे नाराज सुंदर ने अपने पुत्र भज्जू व हलके के साथ अपने सगे भाई मिलन व कृपाल पर लाठी डंडे व धारदार कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। मारपीट में मिलन
विज्ञापन
और कृपाल के सिर फट गए।खून से लथपथ हालत में दोनों भाइयों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने महोबा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन सिर में गंभीर चोट होने और हड्डी टूटी होने पर घायलों को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
घायलों की तहरीर पर पुलिस ने सुंदर, भज्जू व हल्के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रामकेवल पटेल का कहना है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।