फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike collide with tree, killing two youths

पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Fri, 17 Nov 2017 11:25 PM IST
mahoba
mahoba Updated Fri, 17 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम चांदो के समीप गुरुवार की रात तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनो युवकोें की मौत हो गई। दोनों युवक सड़क किनारे पड़े रहे लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ी। शुक्रवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचपहरा निवासी हरिश्चंद्र (40) पुत्र बलराम गांव के संजय (25) पुत्र महेश कुमार के साथ गुरुवार को बाइक से महोबा आया था। कामकाज निपटाने के बाद दोनों बाइक सवार रात में लौट रहे थे तभी हाईवे में ग्राम चांदो के समीप बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी  राहगीर की नजर घायलों पर नहीं पड़ी। शुक्रवार की सुबह जब राहगीरों ने युवकों को पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की, तबतक दोनो युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना की खबर फैलते ही ग्राम पचपहरा में मातम छा गया। मृतकों के परिजनों का कहना है कि दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी जान बच जाती। कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुट र्गई है।


ट्रेन से कटकर युवक की मौत
महोबा (ब्यूरो)। झांसी मानिकपुर रेल लाइन पर चांदो आउटर के पास एक युवक ने ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
शहर के मोहल्ला जकारियापीर निवासी जहूर (40) पुत्र बफाती गुरुवार की शाम को घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे।उसका कोई पता नही चला। सुबह गैंगमैन ने ट्रैक पर एक शव पड़ा देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की है।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed