फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Attack, assault and firing of mineral mafia forest department team

खनिज माफियाओं का वन विभाग टीम पर हमला, मारपीट व फायरिंग

Sun, 20 May 2018 10:57 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sun, 20 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Attack, assault and firing of mineral mafia forest department team
ट्रैक्टर से कुचला गया सरकारी वाहन - फोटो : amarujala

विज्ञापन
-  कनकुआ (महोबा)। काशीपुरा बालू घाट से अवैध खनन कर वाहनों को लोहरगांव जंगल से निकालने का विरोध करने पर खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। ट्रैक्टर से सरकारी वाहन को कुचलने की कोशिश की, माफियाओं ने फायरिंग व मारपीट कर दी। बीट प्रभारी की पिटाई के बाद जेब में पड़ी नगदी व मोबाइल छीन लिया। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जानकारी हासिल की। तहरीर के आधार पर थाना महोबकंठ में दो नामजद समेत एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।       
महोबकंठ क्षेत्र से निकली विरमा नदी पर बालू माफिया अवैध खनन कर रहे है। रात के समय दर्जनों ट्रैक्टर और ट्रक से बालू की निकासी की जा रही है। काशीपुरा घाट से जुड़े लोहर गांव जंगल से अवैध बालू खनन कर ट्रैक्टर निकाले जाने की सूचना पर शनिवार की रात वन विभाग के डिप्टी रेंजर अवधेश प्रताप सिंह, वन दरोगा हीचलाल, वनरेंज के बीट प्रभारी मुस्ताक अली समेत तीन वाचरों के साथ चार पहिया गाड़ी से जंगल पहुंच गए। रात करीब 11 बजे नदी से अवैध खनन कर रहे वन क्षेत्र से निकल रहे बालू भरे ट्रैक्टर को बीट प्रभारी ने रोकने की कोशिश की। जिस पर ट्रैक्टर चालक ने बीट प्रभारी को कुचलने का प्रयास किया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं ट्रैक्टर चालक ने सरकारी वाहन को पीछे से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।       
विज्ञापन

इधर खनन माफियाओं को वन विभाग की टीम द्वारा ट्रैक्टर रोके जाने की सूचना मिली तो एक दर्जन बालू माफिया असलहे लेकर मौके पर पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वनकर्मियों में भगदड़ मच गई। माफियाओं ने बीट प्रभारी मुस्ताक अली की लाठी डंडों से बुरी तरह पिटाई कर जेब में पड़ी 750 रुपये की नगदी व मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गए। घटना की सूचना पर रविवार की सुबह जिलाधिकारी सहदेव, पुलिस अधीक्षक एन कोलांची, डीएफओ ईश्वर दयाल व एसडीओ संतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने घायल बीट प्रभारी व अन्य कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली और घायल की चोटें देखी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया है।  डिप्टी रेंजर की तहरीर पर परशुराम पुत्र जयराम कुशवाहा, धन्नी पुत्र आलम कुशवाहा निवासीगण ग्राम कौनिया व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी ने थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
एसडीएम ने दो स्थानों पर एकत्र बालू की सीज
वन विभाग की टीम पर खनिज माफियाओं द्वारा हमला किए जाने की घटना के बाद कुलपहाड़ एसडीएम रामहर्ष मौर्य ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। घाट से कुछ दूरी पर कौनिया व बसरिया के समीप अवैध बालू खनन कर डंप की गई 60 ट्राली से अधिक बालू सीज कर दी। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed