फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ashtdhatu sculptures of god Theft

मंदिर का ताला तोड़कर अष्ठधातु की मूर्तियां चोरी

Wed, 11 Jan 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 11 Jan 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
 Ashtdhatu sculptures of god Theft
खाली पड़ा स‌िंहासन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम भंडरा में 200 साल पुराने प्राचीन मंदिर का ताला तोड़कर बदमाश राम जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियां चुरा ले गए। यह मूर्तियां अष्ठधातु की बताई जा रही है। मंदिर के पुजारी ने थाना श्रीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


थाना क्षेत्र के ग्राम भंडरा स्थित प्राचीन मंदिर में रामजानकी और लक्ष्मण की अष्ठधातु की मूर्तियां स्थापित थीं। मंदिर के पुजारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रोज की तरह शाम की आरती के बाद वह मंदिर बंद कर चले गए। तभी रात में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर रखी राम, जानकी और लक्ष्मण की अष्ठधातु की मूर्तियां चोरी कर ले गए। मूर्तियों का वजन लगभग 15 किलो बताया जा रहा है। मूर्तियां करीब दो सौ साल पुरानी हैं। बुधवार को सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो गेट का ताला टूटा और मंदिर से मूर्तियां गायब देख पुजारी को सूचना दी। सूचना मिलने पर श्रीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। बाद में पुजारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed