फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Anxiety attacking father in death, father's death

रंजिश में कुल्हाड़ी से हमला, पिता की मौत

Wed, 28 Feb 2018 11:16 PM IST
mahoba
mahoba Updated Wed, 28 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के ग्राम गुगौरा में रंजिश के चलते तीन लोगों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे पिता की घटनास्थल पर मौत हो गई, पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। घायल युवक ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ग्राम गुगौरा गांव निवासी कढ़ोरीलाल (40) पुत्र चंद्रभान बुधवार सुबह पशुबाड़े से अपने घर लौट रहा था तभी रास्ते में पुष्पेंद्र, भाई लाखन और पिता प्रभुदयाल कढ़ोरीलाल को अगवा कर अपने घर ले गए। जहां पर उस पर धारदार हथियार से हमला किया। इसी बीच घायल कढ़ोरीलाल मौका पाकर वहां भाग खड़ा हुआ और अपने घर में घुसकर कुंडी बंद कर ली। पीछे कर रहे हमलावरों ने कुल्हाड़ी से से दरवाजा काटने लगे। इसी बीच पीछे से आए कढ़ोरीलाल के पिता चंद्रभान (70) ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने चंद्रभान पर कुल्हाड़ियों से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। गालियां देते हुए हमलावर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


मृतक के बेटे कढ़ोरीलाल ने थाना पनवाड़ी में पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, लाखन सिंह और पिता प्रभुदयाल के खिलाफ पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने दबिश देकर एक हमलावर पुष्पेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर लिया जबकि लाखन सिंह राजपूत और प्रभुदयाल की तलाश की जा रही है।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ वंश नारायण ने निरीक्षण कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
कढ़ोरीलाल से बदला लेने आए थे आरोपी
महोबा। घटनाक्रम में तीन साल पहले गुरौरा निवासी पुष्पेंद्र राजपूत ने गांव के कढ़ोरीलाल से विवाद होने पर उस पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल किया था। इस मामले में कढ़ोरीलाल ने पुष्पेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुष्पेंद्र जेल चला गया था। कुछ माह पहले जेल से छूटकर जमानत पर आया पुष्पेंद्र राजपूत कढ़ोरीलाल से बदला लेने का मौका ढूंढ रहा था। बुधवार को उसने कढ़ोरीलाल पर हमला किया लेकिन बचाव में आए कढ़ोरीलाल के पिता चंद्रभान को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed