फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   पुरानी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर युवक को पीटा

पुरानी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर युवक को पीटा

Sun, 07 Oct 2018 09:44 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर युवक को पीटा

विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। शहर के मोहल्ला समदनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एक अन्य घटना में दुकानदार ने ग्राहक को पीटकर घायल कर दिया।
मोहल्ला समदनगर निवासी गोविंदा साहू पुत्र सुरेशचंद्र का भटीपुरा के कुछ युवकों से पुराना विवाद चला आ रहा है। शनिवार की रात आदिल अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ गोविंदा साहू की बुरी तरह मारपीट कर दी । आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने आदिल, वसीम, भंजू निवासी भटीपुरा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बसौरा निवासी अरविंद विश्वकर्मा घर पर किराना की दुकान किए है। रविवार को गांव का ही देवेंद्र सामान लेने के लिए दुकान गया। इसी दौरान दुकानदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर दुकानदार ने गाली गलौज करते हुए देवेंद्र के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाना श्रीनगर में घटना की तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर युवक को पीटा
- सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
- एक अन्य घटना में दुकानदार ने ग्राहक को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed