फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   डिप्टी जेलर के आवास से 20 हजार की नगदी व जेवरात चोरी

डिप्टी जेलर के आवास से 20 हजार की नगदी व जेवरात चोरी

Sat, 25 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी जेलर के आवास से 20 हजार की नगदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
महोबा। शहर के जेल कालोनी में डिप्टी जेलर के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने 80 हजार की नगदी समेत लाखों रुपये के कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। डिप्टी जेलर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जिला कारागार में मुहम्मद शमीउद्दीन डिप्टी जेलर के पद पर तैनात है। वह जेल के बगल में स्थित जेल कालोनी के आवास में रहते है। चार दिन पहले वह अवकाश लेकर परिवार सहित बाहर गए थे। शुक्रवार की रात चोरों ने आवास का ताला तोड़कर कमरे में रखी 80 हजार रुपये की नगदी, सोने की चैन, दो झुमकी, तीन अंगूठी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह डिप्टी जेलर के वापस लौटने पर ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। जिला जेल के बगल में स्थित जेल कालोनी में लाखों की चोरी होने से वहां रह रहे अन्य कर्मचारियों में भय व्याप्त है। डिप्टी जेलर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ घर में घुसकर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

व्यापारी के आवास से चोरी का प्रयास
महोबा। शहर के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी रामजी गुप्ता जिला संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष है। शुक्रवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। पड़ोसियों के जागने और शोर मचाने पर चोर भाग निकले। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी जेलर के आवास से 80 हजार की नगदी व जेवरात चोरी
-चार दिन पूर्व अवकाश लेकर परिवार सहित गए थे बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed