{"_id":"5be06c75bdec226933277bb7","slug":"81541434485-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक में अभद्र कमेंट करने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक में अभद्र कमेंट करने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। फेसबुक आईडी पर युवती द्वारा अपलोड की गई फोटो में अभद्र व अश्लील कमेंट करने के मामले में थाना पनवाड़ी पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती के परिजनों के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना पनवाड़ी के एक गांव निवासी युवती का फेसबुक पर अकाउंट है। दो दिन पहले उसने अपनी फेसबुक आईडी में अपनी फोटो अपलोड कर दी। जिस पर ग्राम कैथोकर निवासी रामअवतार ने अभद्र व अश्लील कमेंट किया। यह बात युवती ने अपने परिजनों को बताई। जब युवक को ऐसा करने से मना किया गया तो उसके द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। तब परिजनों ने युवती के साथ थाना पनवाड़ी में तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामअवतार के खिलाफ आईटी एक्ट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी बलजीत सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। फेसबुक और वाट्सएप पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फेसबुक में अभद्र कमेंट करने पर युवक पर रिपोर्ट
- युवती की अपलोड फोटो में कमेंट का विरोध करने पर दी धमकी