{"_id":"5b48f0b94f1c1b36748b4757","slug":"71531506873-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्यालय में शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी महोबा। विकासखंड चरखारी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमपुरा कदीम में शिक्षक ने कक्षा सात के छात्र को बेरहमी से पीटा। मारपीट में छात्र को सुनाई देना बंद हो गया। पीड़ित छात्र के परिजनों ने घटना की तहरीर कोतवाली में देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विकासखंड चरखारी के ग्राम रमपुरा कदीम निवासी गनेशी लाल का 11 वर्षीय पुत्र गजेंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। शिक्षण कार्य के दौरान शिक्षक बृजेश कुमार ने छात्रों के सामने गजेंद्र की पिटाई कर दी। छात्र का आरोप है कि उसे बेवजह लात घूसों से बुरी तरह मारा पीटा। घर पहुंचे छात्र ने अपनी मां कुसुमरानी से पूरा घटना बताई। तब मां छात्र को लेकर कोतवाली चरखारी पहुंची और तहरीर सौंपी। छात्र ने बताया कि मारपीट से उसके पेट व कान में असहनीय दर्द हो रहा है। जिससे उसे एक कान से सुनाई देना बंद हो गया है।
उधर शिक्षक बृजेश कुमार का कहना है कि छात्र विद्यालय में गुटखा खाता था और लेकर आता था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना। शुक्रवार को जब गुटखा खाने से मना किया गया तो उसने अभद्रता की जिस पर उन्होंने एक दो तमाचे मार दिए। वहीं कोतवाली प्रभारी हरीराम सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विद्यालय में शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
-मारपीट में एक कान से सुनाई न देने का छात्र ने लगाया आरोप