{"_id":"5be86c22bdec2269896641c0","slug":"61541958690-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल उखाड़कर दबंगों ने खेत में जमाया कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फसल उखाड़कर दबंगों ने खेत में जमाया कब्जा
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनियातला महानपुरा मौजा में स्थित कृषि भूमि में फसल उखाड़कर दबंगों ने कब्जा जमा लिया, जिससे पीड़ित किसान अफसरों की चौखट पर न्याय की गुहार लगाता घूम रहा है।
ग्राम बनियातला निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र देवीसिंह ने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी कृषि योग्य भूमि मौजा बनियातला महानपुरा में है, जिसमें अरहर की फसल बोई थी। एक सप्ताह पहले दबंगों ने खेत में लगी फसल उखाड़ दी और कब्जा जमा लिया। अब दबंग उसकी भूमि पर फसल की बुआई कर रहे है। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। भूमि पर कब्जा हो जाने से पीड़ित परिवार परेेशान है। पीड़ित ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।