फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   टप्पेबाजों ने महिला के पर्स से उड़ाए नगदी व आभूषण

टप्पेबाजों ने महिला के पर्स से उड़ाए नगदी व आभूषण

Sat, 09 Jun 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजों ने महिला के पर्स से उड़ाए नगदी व आभूषण
महोबा। रेलवे स्टेशन से रोडवेज बस स्टैंड आते समय रास्ते में आटो सवार महिला के पर्स से टप्पेबाजों ने नगदी और सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए। बस स्टैंड पर आटो से उतरी महिला ने जब पर्स खुला और माल गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने टप्पेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद झांसी के सीपरी बाजार निवासी कमलेश पत्नी महेश पांडेय अपनी बहन के साथ चंबल एक्सप्रेस से महोबा रेलवे स्टेशन उतरी। उसे अपनी रिश्तेदारी में भरुआ सुमेरपुर जाना था। रेलवे स्टेशन से दोनों महिलाएं आटो में सवार होकर बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड में उतरने के बाद कमलेश का पर्स खुला मिला और उसमें रखी पांच हजार की नगदी, सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी, कान की बालिया आदि सामान गायब था। नगदी व जेवरात गायब होने से महिला के होश उड़ गए। पीड़िता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि स्टेशन से बस स्टैंड आते समय आटो में एक महिला उसके बगल में बैठी थी। जो अपने साथ एक छोटा बच्चा लिए थे। उसी महिला द्वारा पर्स से नगदी व जेवरात किए जाने की आशंका है। पुलिस उक्त आटो चालक व महिला की तलाश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। जिससे यात्रियों में भय का माहौल बना रहता है।
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने महिला के पर्स से उड़ाए नगदी व आभूषण
-रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड आते समय हुई घटना
-कार्रवाई के लिए कोतवाली पहुंच पीड़िता ने दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed