{"_id":"5999cbbe4f1c1b330f8b45f3","slug":"51503251390-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में दबंगों ने दो लोगों को पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में दबंगों ने दो लोगों को पीटकर किया अधमरा
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। अलग अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाओं में दबंगों ने दो लोगों को लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिसरापुर निवासी रामआसरे पुत्र परसू के खेत में गांव के ही दबंगाें की गाय घुस गई। खेत में खड़ी फसल बर्बाद होने का विरोध करने पर दबंग भड़क गए और लाठी डंडे से रामआसरे की मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तब दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने इकलाक, बबलू व गजराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुरबरा में घटी। यहां का निवासी नारायण पुत्र मत्ती राजपूत मकान में आटा चक्की लगाए है। शनिवार की शाम पड़ोसी मकान में घुस गए और आटा चक्की उखाड़कर फेंकने लगे। विरोध करने पर कंधी राजपूत, टिर्रा व वीरपाल ने नारायण की लाठी डंडो से पिटाई कर अधमरा कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दबंगाें ने दो लोगों को पीटकर किया अधमरा
-दो मामलों में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो