फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दबंगों ने ग्राम प्रधान को पीटकर नगदी व सोने की चैन लूटी

दबंगों ने ग्राम प्रधान को पीटकर नगदी व सोने की चैन लूटी

Sat, 22 Sep 2018 09:28 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने ग्राम प्रधान को पीटकर नगदी व सोने की चैन लूटी
महोबा। विकासखंड जैतपुर की ग्राम पंचायत लेवा के प्रधान से 15 लाख रुपये के गुंडा टैक्स की मांग की गई। पैसे देने का विरोध करने पर चार लोगों ने मारपीट करते हुए जेब में पड़ी नगदी व सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ग्राम प्रधान ने घटना की तहरीर थाना अजनर में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान लेवा भगवानचरन मिश्रा शनिवार को बाइक से किसी कार्य से ब्लाक जैतपुर कार्यालय जा रहा था। तभी महुआबांध तिराहे के पास पहले से घात लगाए खड़े चार लोगों ने उसे रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने दो बार ग्राम प्रधान चुने जाने पर 15 लाख रुपये गुंडाटैक्स देने की मांग की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और घायल कर दिया। बाद में दबंग सोने की चैन, रुद्राक्ष माला, हाथ घड़ी व सात हजार रुपये की नगदी लूट ली। चीख पुुकार सुनकर लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। लुटे पिटे पीड़ित ने थाना अजनर पहुंचकर घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अजनर महेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि मामला लेनदेन का सामने आ रहा है। मामले की तहरीर मिली है। पूरी घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दबंगों ने ग्राम प्रधान को पीटकर नगदी व सोने की चैन लूटी
- दो बार प्रधान बनने पर 15 लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगने का आरोप
- पीड़ित ने थाना अजनर में सौंपी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed