फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   कूलर से करंट लगने से युवती की मौत

कूलर से करंट लगने से युवती की मौत

Sun, 01 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
कूलर से करंट लगने से युवती की मौत
महोबा। कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा में रविवार को सुबह आंगन में साफ सफाई करते समय युवती को कूलर से करंट लग गया। जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। परिजनों ने आनन फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के घर में परिजनों का रोना पीटना मचा हुुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम सूपा निवासी सरोज 22 पत्नी धीरू रविवार को सुबह आंगन में झाड़ू पोछा कर रही थी। तभी उसका गीला हाथ कूलर में छू गया। कूलर में हाथ लगते ही उसे जोर का करंट लगने से युवती चीखती हुई दूर जाकर गिरी। चीख सुनकर परिजन दौड़ पड़े और कूलर का प्लग हटाकर युवती को टैंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवती की 2015 में शादी हुई थी। मृतका के परिजनों को अब दो साल के मासूम बच्चे की परवरिश की चिंता सता रही है। युवती की मौत के बाद जिला अस्पताल पहुंचे नायब तहसीलदार अमरकांत सेन ने युवती के मायके और ससुरालीजनों के बयान दर्ज किए। जिला अस्पताल में भारी भीड़ जमा रही। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर ने भी दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूलर से करंट लगने से युवती की मौत
-करंट लगने के बाद महिला बेहोश होकर गिरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed