{"_id":"5bc7577cbdec22699e086424","slug":"31539790716-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व्यापारी से छह किलो चांदी और तीस हजार की नगदी से भरा बैग लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफा व्यापारी से छह किलो चांदी और तीस हजार की नगदी से भरा बैग लूटा
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी का चांदी और रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। बैग में छह किलो चांदी और तीस हजार रुपये की नगदी रखी थी। पीड़ित व्यापारी की सूचना पर थाना पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला तिवारी पुरा निवासी प्रमोद सोनी बस स्टैंड के पास सराफा की दुकान किए है। बुधवार को व्यापारी बाइक से आभूषण बनवाने जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ गया था। रात करीब साढ़े सात बजे वह छह किलो चांदी के आभूषण और तीस हजार रुपये की नगदी से भरा बैग लेकर घर वापस लौट रहा था। राठ-पनवाड़ी मार्ग में बस स्टैंड में बाइक रोकते ही पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने छीना-झपटी शुरू कर दी और बैग छीनकर फरार हो गए। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाश भाग निकले।
घटना की सूचना तत्काल पीड़ित व्यापारी ने थाना पनवाड़ी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास की नाकाबंदी कराई और बदमाशों की तलाश में जुट गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाने से बीस कदम की दूरी पर लूट की बड़ी वारदात होने से व्यापारियों की थाने में भीड़ जमा हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी बलजीत सिंह का कहना है कि चांदी और रुपयों से भरा बैग छीनने की सूचना मिली थी। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
सराफा व्यापारी से छह किलो चांदी और तीस हजार की नगदी लूटी
-बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
-थाना पनवाड़ी से चंद कदम की दूरी पर हुई लूट की वारदात