फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बाइक सवार ट्रक के नीचे घुसा, मौके पर मौत

बाइक सवार ट्रक के नीचे घुसा, मौके पर मौत

Sat, 27 Apr 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार ट्रक के नीचे घुसा, मौके पर मौत
खन्ना (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कस्बा खन्ना के इंडियन पब्लिक स्कूल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रक में बाइक फंस जाने से वह 50 मीटर तक चला गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना खन्ना के ग्राम मवई खुर्द निवासी हिम्मत सिंह (28) पुत्र मुलायम सिंह गुरुवार की रात को जनपद हमीरपुर के ग्राम चमरखन्ना स्थित अपनी ससुराल से गांव लौट रहा था। तभी खन्ना में इंडियन पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रहे ट्रक में तेज रफ्तार बाइक घुस गई। बाइक ट्रक में फंस जाने के कारण वह काफी दूर तक घिसटता चला गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद घबराया ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक का पीछा किया लेकिन ट्रक चालक का कोई सुराग नहीं लगा। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed