{"_id":"5ba100bc867a557f6c068998","slug":"21537278140-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़खानी करने पर एसई के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छेड़खानी करने पर एसई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 18 Sep 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से छेड़खानी करने पर एसई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
-अधिवक्ता की पत्नी के न्याय के लिए वकीलों ने की हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। बिजली का बिल ठीक कराने और कनेक्शन जोड़े जाने के बहाने घर बुलाकर महिला के साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी किए जाने पर अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। उधर अधिवक्ता की पत्नी के साथ छेड़खानी से नाराज अधिवक्ताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है।
पांच दिन पहले शहर के एक मोहल्ला निवासी अधिवक्ता की पत्नी का बिल जमा होने के बाद भी उसका कनेक्शन काट दिया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बिजली का बिल ठीक करने और कनेक्शन जुड़वाने के नाम पर सोमवार की रात उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला का हाथ पकड़ने पर उसकी चूड़ियां टूट गई। किसी तरह हाथ छुड़ाकर भागी महिला ने अपनी आबरू बचाई। इसके बाद महिला ने रात में ही थाने पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। पुलिस अधीक्षक को हस्तक्षेप के बाद अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कोतवाली महोबा में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।
एक अधिवक्ता की पत्नी के साथ छेड़खानी और अश्लीलता किए जाने से अधिवक्ता भड़क गए। बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात सुल्लेरे और महामंत्री चंद्रशेखर स्वर्णकार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए। जिससे न्यायालय में कामकाज नहीं हुआ। मुकदमों की पैरवी के लिए आए वादकारियों को तारीख देकर चलता किया गया। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि जबतक अधिवक्ता की पत्नी को न्याय नहीं मिलेगा। अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
महिला को न्याय दिलाने के लिए उतरी गुलाबी गैंग
महोबा। महिला के साथ हो रहे उत्पीड़न के विरोध में गुलाबी गैंग कूद पड़ी है। गुलाबी गैंग की जिला कमाण्डर फरीदा बेगम ने गुलाबी गैंग के साथ पहुंचकर जमकर हो हल्ला मचाया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल की गिरफ्तारी नहीं की गई तो गुलाबी गैंग शांत नहीं बैठेगी। बाद में गुलाबी गैंग ने जिला अस्पताल ले जाकर पीड़ित महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया।