{"_id":"5c97bc84bdec2260e22ac85d","slug":"191553448068-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक में ग्राम टीकामऊ के समीप बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टीकामऊ निवासी शिवराम अहिरवार (30) गोली अहिरवार दो वर्ष से क्षयरोग से पीड़ित था। परिजनों द्वारा उसका उपचार जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज झांसी में कराया लेकिन कोई खास आराम नहीं लगा, जिससे युवक परेशान रहता था। रविवार की सुबह शिवराम घर में कुछ बताए बगैर निकल गया और गांव के समीप से निकले झांसी मानिकपुर रेलवे ट्रैक में ट्रेन से कटकर जान दे दी। जब ग्रामीण रेल की पटरी के पास से गुजरे तो युवक का कटा शव देख इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
सूचना पर पहुंचे परिजन शव को जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घाषित कर दिया। मृतक के भाई भागीरथ ने बताया कि शिवराम शादीशुदा था। उसके दो पुत्रियां है। बीमारी के चलते वह परेशान रहता था, जिसका उपचार चल रहा था लेकिन उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
- झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रेक में टीकामऊ के समीप मिला शव
- घटना से परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस