फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बालू डंप कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट व तोड़फोड़

बालू डंप कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट व तोड़फोड़

Thu, 25 Apr 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
बालू डंप कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट व तोड़फोड़
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के ग्राम स्योढ़ी मोड़ पर स्थित बालू डंप में पैसे के लेनदेन को लेकर दबंगों ने कार्यालय में घुसकर कर्मचारी की मारपीट करते हुए कंप्यूटर और प्रिंटिंग मशीन तोड़ दी। कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर भागने लगा। तब दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान मसूदपुरा समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जनपद गोरखपुर के ग्राम हटवा निवासी विश्वजीत प्रताप सिंह पुत्र ज्ञानेश्वर वर्तमान में कस्बा पनवाड़ी में निवास बनाए हैं। वह स्योढ़ी बालू घाट के समीप मोड़ में स्थित बालू डंप में कर्मचारी है। मंगलवार रात करीब 10 बजे विश्वजीत डंप कार्यालय में बैठा था। तभी ग्राम प्रधान मसूदपुरा लक्ष्मण सिंह अपने तीन साथियों संग वहां पहुंच गया और पैसे की मांग की। विरोध करने पर कर्मचारी की मारपीट शुरू कर दी और कार्यालय में रखा कंप्यूटर, प्रिंटर व अन्य सामान तोड़ दिया। घटना के दौरान कर्मचारी जान बचाकर मौके से भागने लगा। तब दबंगों ने दहशत फैलाने की गरज से हवाई फायरिंग की और चले गए।
विज्ञापन

रात में ही पीड़ित कर्मचारी ने थाना पनवाड़ी पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह, निर्दोष राजपूत, गुढ़ाराज व जीवन राजपूत के खिलाफ डंप में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फायरिंग की घटना से आसपास के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed