फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले सात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले सात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 12 Apr 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले सात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
महोबा। आईपीएल मैच में लाखों रुपये का सट्टा लगने की शिकायतों के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के मोहल्ला काजीपुरा में एक मकान में छापामारी के दौरान सट्टा खिला रहे लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कमरे से 1.99 लाख की नगदी, पांच मोबाइल, 14 छोटे बड़े रजिस्टर, केल्कुलेटर व अन्य सामग्री बरामद की है। आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
जिले में आईपीएल मैच में सट्टे से तबाह हो रहे युवाओं की तमाम खबरें सोशल मीडिया में आने के बाद पुलिस प्रशासन की नींद टूटी। गुरुवार की रात कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी के नेेतृत्व में टीम ने सटीक सूचना के आधार पर शहर के मोहल्ला काजीपुरा स्थित मुराद अली के मकान में छापा मारा। पुलिस की घेराबंदी की भनक लगने पर सट्टा खिला रहे लोग मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मकान से सट्टा खिलाने में उपयोग किए जा रहे पांच मोबाइल फोन, हिसाब लिखे 14 रजिस्टर, 1.99 लाख की नगदी, एक केल्कुलेटर व दो पेन बरामद किए है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में सट्टा खिलाने वाले आनंद नगाइच निवासी छजमनपुरा, शम्भू तिवारी निवासी मलकपुरा, काजू चौरसिया, सतीष चौरसिया, सोनू तिवारी निवासीगण मलकपुरा व फैजान पुत्र मुराद निवासी काजीपुरा सहित सात लोगों के खिलाफ धारा 13/4 जुआ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शहर में सट्टा खिलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टा खिलाने वाले सात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
- पुलिस की छापामारी में 1.99 लाख की नगदी बरामद
- पांच मोबाइल, 14 रजिस्टर व अन्य सामग्री पुलिस ने की जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed