{"_id":"5b5c96604f1c1b50748b7a8b","slug":"171532794464-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम्योपैथिक क्नीनिक में लगी आग से लाखों की दवाइयां राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होम्योपैथिक क्नीनिक में लगी आग से लाखों की दवाइयां राख
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। शहर के व्यस्ततम चौराहा ऊदल चौक में स्थापित यूनीवर्सल होम्योपैथिक क्लीनिक में शनिवार की भोर शार्ट सर्किट से लगी अचानक आग से लाखों रुपये कीमत की दवाएं व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। दूसरी मंजिल तक पहुंची आग की लपटे देखकर परिवार के लोगों ने किसी तरह बाहर निकल अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने दो घंटेे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली पुलिस और राजस्व कर्मियों ने जांच पड़ताल करते हुए घटना में हुई क्षति का आंकलन किया है।
शहर के ऊदल चौक निवासी डॉ. अजय बरसैया मकान की पहली मंजिल में यूनीवर्सल होम्योपैथिक क्लीनिक चलाते है जबकि दूसरी मंजिल में परिवार के साथ निवास बनाए है। शनिवार की भोर करीब चार बजे शार्ट सर्किट से क्लीनिक में आग लग गई। आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का गुबार दूसरी मंजिल में भरने से परिजनों की नींद खुल गई। शोर शराबा मचाते हुए परिजनों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक करीब पांच लाख रुपये कीमत की दवाएं व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह व राजस्वकर्मियों ने घटनास्थल पहुंच जांच की। राजस्वकर्मियों ने आग से हुई क्षति का आंकलन करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
होम्योपैथिक क्लीनिक में लगी आग से लाखों की दवाइयां राख
- बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग ने बरपाया कहर
- दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू