{"_id":"5cbcb947bdec22764d270aab","slug":"161555872071-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप पर पानी भरने गई महिला को दबंग ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैंडपंप पर पानी भरने गई महिला को दबंग ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/पनवाड़ी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में दबंगों ने दो महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। घायल महिलाओं को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
थाना पनवाड़ी के ग्राम मसूदपुरा निवासी संपत पत्नी ईश्वरदास अनुरागी रविवार की शाम गांव में लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गई थी। तभी गांव का ही दबंग सुंदर राजपूत वहां आ गया और बच्चे को हैंडपंप में नहलाने का विरोध किया। इस दौरान महिला को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर दी। जिससे महिला घायल हो गई। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुंदर राजपूत के खिलाफ मारपीट व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी घटना मुख्यालय निवासी फूलावती पत्नी बृजगोपाल घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी रंजिश को लेकर पड़ोसी दरवाजे पर आ गए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर महिला को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रामस्वरूप व जयकुंवर निवासी प्राइवेट बस स्टैंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घायल महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।