{"_id":"5beefd13bdec22693e5a4d33","slug":"161542389011-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम के आवास से नगदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएनएम के आवास से नगदी समेत लाखों की चोरी
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य कार्यकर्ता के घर चोरों ने दिखाई करामात
महोबा। एएनएम के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र भटीपुरा में तैनात एएनएम (प्राथमिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) सोनिया पत्नी बालमुकुंद जिला पंचायत के आवासीय परिसर में रहतीं हैं।
तीन दिन पहले वह आवास पर ताला लगाकर ससुराल अजनर थाने के ग्राम नरवारा चलीं गईं थीं। गुरुवार की रात को चोरों ने उनके आवास का ताला तोड़कर नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
शुक्रवार की सुबह घर का ताला टूटा देखा तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दी। वह अपने पति के साथ आईं और पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने 12 हजार रुपये की नगदी, करीब पांच तोला सोना व चांदी के जेवरात चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने घटना की जांच कराकर उचित कार्रवाई की बात कही है।