फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   आटो सवार व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये की टप्पेबाजी

आटो सवार व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये की टप्पेबाजी

Wed, 12 Jun 2019 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
आटो सवार व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये की टप्पेबाजी
कबरई (महोबा)। भारतीय स्टेट बैंक की महोबा शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकालकर आटो से घर जा रहे व्यापारी का बैग टप्पेबाजों ने पार कर दिया। कबरई में आटो रुकने पर जब व्यापारी ने बैग गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाना कबरई पहुंकर घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी बल्लू साहू की गल्ला खरीद फरोख्त की दुकान कस्बे के पांडे पुलिया के पास कानपुर रोड पर है। किसानों से खरीदी गई फसल का भुगतान करने के लिए व्यापारी बल्लू मंगलवार को महोबा स्थित एसबीआई शाखा आया और खाते से डेढ़ लाख रुपये की नगदी निकाल ली। पैसा बैग में रखने के बाद व्यापारी शहर के पीपीएन चौराहे से आटो में कबरई जाने के लिए सवार हो गया। आटो में सवारियां अधिक होने के चलते व्यापारी ने बैग पैरों के पास नीचे रख लिया। जब कबरई चौराहा आया तो आटो से उतरते समय बैग गायब देख उसके होश उड़ गए। टप्पेबाजी कब और कहां हुई इसका व्यापारी को कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद आटो में सवार अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया। पीड़ित व्यापारी ने घटना की सूचना थाना कबरई पुलिस को दी। पुलिस आटो चालक व उसमें सवार हुए लोगों से पूछताछ करते कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed