फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पीटकर घर से निकाला

दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Wed, 05 Jun 2019 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पीटकर घर से निकाला
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के अतरार इमिलिया गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को मारपीटकर घर से निकाल दिया। इस दौरान उसके शरीर में बिजली का करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की गई। सूचना पर पहुंचे महिला के परिजनों से अभद्रता करते हुए बाइक छीन ली। पीड़ित परिवार ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के थाना लवकुश नगर के ग्राम चितहरी निवासी लालदिवान ने अपनी पुत्री देवकी की शादी महोबा जिले के अतरार इमिलिया निवासी हरीशंकर रैकवार के साथ की थी। शादी के समय मांग के अनुसार दान दिया गया था लेकिन शादी के बाद से ससुरालीजन एक बाइक व 50 हजार रुपये की मांग को लेकर देवकी को प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार की रात ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट की। उसे करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। बाद में महिला को धक्के देकर घर से निकला दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। तब पिता परिजनों के साथ बाइक से मौके पर पहुंचा तो ससुरालीजनों ने अभद्रता करते हुए उसकी बाइक छीन ली। पीड़िता ने परिजनों के साथ शहर कोतवाली में तहरीर देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed