{"_id":"5ca63b0abdec22145e482552","slug":"151554397962-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के तीन दिन बाद पति ने पत्नी को दिया तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के तीन दिन बाद पति ने पत्नी को दिया तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के मोहल्ला समदनगर में तीन दिन पहले हुई शादी के बाद पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। रिश्ता तोड़े जाने की बात कहते हुए पति व परिजन चले गए। पीड़िता ने पिता के साथ शहर कोतवाली पहुंच तहरीर सौंपी और पूरी घटना बताई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी मुहम्मद याकूब ने अपनी पुत्री आशमा की शादी एक अप्रैल को मोहल्ले के ही बाबूदीन पुत्र अब्दुल खालिद के साथ की थी। शादी में तीन लाख की नगदी और भरपूर दान दहेज दिया गया था। मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की रस्में संपन्न कराई गई। दो दिन बाद पुत्री को घर ले आए। पिता ने आरोप लगाया कि बुधवार की रात बाबूदीन और उसके परिजन घर आए और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। पैसे देने में असमर्थता जताने पर गालीगलौज करते हुए रिश्ता खत्म करने की बात कही। बाद में पति मौखिक रूप से तलाक देकर चला गया। जिसके बाद से उसकी पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है। पिता ने पुत्री के साथ शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी और पूरी घटना बताई। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि मामला दोनों पक्षों में मारपीट का है। जिसकी जांच कराई जा रही है।