फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   घरेलू विवाद में पुत्र की पिटाई से पिता की मौत का आरोप

घरेलू विवाद में पुत्र की पिटाई से पिता की मौत का आरोप

Fri, 08 Mar 2019 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
घरेलू विवाद में पुत्र की पिटाई से पिता की मौत का आरोप
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। मोहल्ला सत्तीपुरा में दो दिन पहले घर में हुए विवाद में पुत्र ने वृद्ध पिता की पिटाई कर दी थी। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पिता की तबीयत एकदम से बिगड़ी और मौत गई। मृतक की पत्नी ने बहू और बेटे द्वारा पिटाई किए जाने से मौत होने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, पुलिस बीमारी से वृद्ध की मौत होने की बात कह रही है।

मोहल्ला सत्तीपुरा निवासी बाबू (70) झाड़फूंक का काम करता था। छह मार्च को उसके पुत्र मूलचंद्र और बहू जयंती ने झाड़फूंक का काम करने से मना किया और घर पर रहने की बात कही। इसको लेकर विवाद हो गया। इस पर पुत्र ने पिता के साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई तो पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पारिवारिक विवाद होने के चलते दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत करा दिया। शुक्रवार को अचानक बाबू की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, वहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी रामकुंवर ने आरोप लगाया कि पुत्र की पिटाई से उसके पति की मौत हुई है। सूचना पर सीओ सदर जटाशंकर राव व कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि बीमारी से वृद्ध की मौत हुई है। परिजनों ने किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे स्थित स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed